रक्षाबंधन पर भूल कर भी न करें यह काम

रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है। ऐसे में इस पर्व के दिन कई बातों का खास ध्यान रखना जरुरी होता है।

Aug 23, 2026 - 20:15
Aug 23, 2026 - 20:21
 0  0
रक्षाबंधन पर भूल कर भी न करें यह काम
गूगल से साभार सांकेतिक तस्वीर

(Raksha Bandhan 2026) राखी का त्योहार हिंदू धर्म में अटूट प्रेम, सम्मान और विश्वास का प्रतीक होता है। यह सिर्फ एक धागे का त्योहार नहीं बल्कि जीवन भर साथ निभाने का वायदा है। यूं तो रक्षाबंधन का दिन हंसी खुशी और प्यार से भरा होता है लेकिन कई लोग इस दिन कुछ गलतियां भी कर देते हैं, जिससे बचना चाहिए। ऐसे में आइए, चर्चा करते हैं उनक प्रमुख बातों की जिसे राखी के दिन भूल कर भी नहीं करना चाहिए। 


मांसाहारी भोजन न करें: रक्षाबंधन के दिन भूलकर भी मांसाहारी भोजन न करें। रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। ऐसे में भूलकर भी इस दिन मांसाहारी भोजन न करें बल्कि शुद्ध सात्विक भोजन करें। 

शराब अथवा किसी भी प्रकार का नशा न करें: कई लोगों को ऐसा लगता है कि रक्षाबंधन के दिन सेे सावन का पवित्र महीना समाप्त हो जाता है। ऐसे मे इस दिन से उनके लिए कुछ भी खाने पीने की छूट मिल जाती है। भूल कर भी ऐसा न करें। वैसे तो किसी भी प्रकार का नशा कभी नहीं करना चाहिए लेकिन रक्षाबंधन के दिन इस बात का खास तौर पर ध्यान रखें और उस दिन भूल कर शराब वगैरह का सेवन न करें। 

पशुओं के साथ बुरा बर्ताव: रक्षाबंधन के दिन आपको कोई भी पशु दिखाई पड़े, उस दिन उसे कुछ न कुछ अवश्य खिलाएं। उसके साथ बुरा बर्ताव न करें। घर के दरवाजे पर कोई कुत्ता हो, गाय हो या कोई भी जानवर, उसे रोटी अवश्य दें। ऐसा करने से आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी। 

बहनों में भेदभाव न करें: कई जगह ऐसा देखा जाता है कि लोग अपनी बहनों के साथ साथ रिश्ते की बहनों से भी राखी बंधवाते हैं और उपहार देने में भेदभाव करते हैं। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। आप अपनी बहन को महंगे उपहार दें और चचेरी मौसेरी ममेरी बहनों को सस्ता उपहार देकर निपटा दें। ऐसा भेदभाव करने वाला अपने जीवन में कभी भी खुश नहीं रखता। देना है तो सबको एक समान दें अन्यथा सिर्फ अपनी सगी बहन के साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाएं। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News