खुशखबरी : बिहार में खनिजों का भंडार, जमुई में सोना मिलने के संकेत, जल्द शुरू होगी नीलामी
बिहार के जमुई जिले के सोनो इलाके में स्वर्ण भंडार होने के संकेत मिले हैं। सरकार ने वहां सर्वेक्षण कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है।
बिहार से जुड़ी एक अच्छी ख़बर के संकेत मिले हैं। राज्य के खान एवं भू - तत्व मंत्री प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बिहार में दुर्लभ खनिज संपदा का भंडार पाया गया है। बहुत जल्द इनके कॉमर्शियल खनन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। केंद्र सरकार ने बेहद अहम दुर्लभ खनिजों के 14 ब्लॉक को चिन्हित किया है। इनकी नीलामी की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
मंत्री ने बताया कि इन दुर्लभ खनिजों में कोबाल्ट, टाइटेनियम, पैलेडियम, ग्लाकोनाइट तथा दूसरे खनिज शामिल हैं। बांका जिले में कोबाल्ट पाया गया है। इसकी नीलामी प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
वहीं भागलपुर के बटेश्वरस्थान क्षेत्र में दुर्लभ मृदा तत्वों (REE)के पाए जाने के संकेत प्राप्त हुए हैं। भागलपुर में क्रोमाइट के भंडार की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। जमुई जिले के सोनो इलाके में स्वर्ण भंडार के संकेत मिले हैं। वहां सर्वेक्षण का काम जारी है। रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
मंत्री के अनुसार बांका जिले के पिंडारक में तांबे के भंडार पाए गए हैं। इसके खनन कार्य के व्यावहारिकता का आंकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 मई के बाद रोहतास जिले में ग्लाकोनाइट के 03 ब्लॉकों, नवादा में वैनाडियम युक्त मैग्नेटाइट और इल्मेनाइट की नीलामी का काम शुरू होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0