खुशखबरी : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों के खाते में 20000 आएंगे, अप्रैल के अंत का इंतजार...
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Biharदूसरी किस्त के लिए 19 लाख जीविका दीदियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 02 लाख दीदियों को चिन्हित कर लिया गया है। ये वो हैं जो दूसरी किस्त के लिए तमाम पात्रताओं को पूरा करती हैं। इन दीदियों को 20 हजार रुपये मिलने के बाद अपने पांच हजार रुपये लगाकर रोजगार की शुरुआत करनी है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी में है। उम्मीद है कि अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह तक चयनित जीविका दीदियों के खाते में 20,20 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर हो जाएगी। विकसित ऐप के जरिए वैसे जीविका दीदियों के चयन की प्रक्रिया शुरु हो गई है जिन्होंने अपना रोजगार शुरु कर दिया है।
दूसरी किस्त के लिए 19 लाख जीविका दीदियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 02 लाख दीदियों को चिन्हित कर लिया गया है। ये वो हैं जो दूसरी किस्त के लिए तमाम पात्रताओं को पूरा करती हैं। इन दीदियों को 20 हजार रुपये मिलने के बाद अपने पांच हजार रुपये लगाकर रोजगार की शुरुआत करनी है।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत अभी तक 1.81 करोड़ महिलाओं के खाते में 10,10 हजार रुपये पहली किस्त के रुप में भेजे जा चुके हैं। इस पैसे से कितनी महिलाओं ने रोजगार की शुरुआत की है, इसकी मैपिंग जारी है। इस मैपिंग के बाद स्वरोजगार शुरु करने वाली महिलाओं को चिन्हित कर दूसरी किस्त खाते में डालने की योजना है। सरकार का लक्ष्य है कि पांच चरणों में महिलाओं को 02 लाख रुपये दिए जाएंगे।
एक जानकारी और दे दें कि अभी बिहार के शहरी क्षेत्र की 11 लाख से ज्यादा महिलाओं को पहली किस्त की राशि 10 हजार रुपये दने की प्रक्रिया पेंडिंग है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद इन्हें भी राशि दी जाएगी।
बिहार सरकार ने इस योजना के लिए पात्र दीदियो के लिए पांच किस्तों में दो लाख रुपये देने का नियम बनाया है। इसके तहत पहली किस्त में 10 हजार रुपये की राशि दे दी गई है। दूसरे किस्त में 20 हजार, तीसरी किस्त में 40 हजार, चौथी किस्त में 80 हजार एवं पांचवीं तथा अंतिम किस्त में 60 हजार रुपये भुगतान किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0