जानिए, अपने जिले के प्रभारी मंत्री के नाम...
बिहार की नवगठित सरकार ने अपने मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंप दिया है। ये प्रभारी मंत्री अपने अपने प्रभार वाले जिलों में विकास योजनाओं की निगरानी का दायित्व संभालते हैं।
बिहार सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब सभी प्रभारी मंत्री अपने अपने प्रभार वाले जिलों में विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होती है। ये मंत्री जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष भी होते हैं।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भोजपुर और मुजफ्फरपुर का जिम्मा सौंपा गया है।
इस सूची में मंत्री अशोक चौधरी पर मुख्यमंत्री की विशेष कृपा दिखाई दे रही है। उन्हें तीन जिलों का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें सीतामढ़ी, शिवहर और जहानाबाद का प्रभारी बनाया गया है।
रामकृपाल यादव कैमूर एवं विजेंद्र यादव वैशाली और सारण के प्रभारी बनाए गए हैं। दीपक प्रकाश अरवल, संजय कुमार सिंह जमुई, संजय कुमार मुंगेर, डॉ प्रमोद कुमार सहरसा और सीवान के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं।
रमा निषाद बक्सर, श्रेयसी सिंह नवादा, लेसी सिंह मधुबनी और मधेपुरा की प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। मदन सहनी को सुपौल और खगड़िया, मंगल पांडेय को दरभंगा और पश्चिमी चम्पारण का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
विजय कुमार चौधरी पूर्वी चंपारण, नालंदा और श्रवण कुमार समस्तीपुर और पूर्णिया के प्रभारी मंत्री बने हैं। दिलीप जायसवाल भागलपुर और गयाजी के प्रभारी मंत्री हैं।
मंत्री जमा खान के पास किशनगंज और शेखपुरा, संजय टाइगर के पास बांका, अरुण शंकर प्रसाद के पास बेगूसराय, सुरेन्द्र मेहता के पास कटिहार, लखींद्र कुमार रौशन के पास अररिया जिले की जिम्मेदारी बतौर प्रभारी मंत्री सौंपी गई है।
वहीं सुनील कुमार को रोहतास और लखीसराय, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0