भीख मांगने वालों पर बड़ा एक्शन, बच्चों को बचाने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी...

बिहार सरकार ने अब राजधानी पटना की सड़कों को इन भिक्षा मांगने वाले बच्चों से मुक्त कराने का संकल्प ले लिया है। बिहार सरकार और पटना जिला प्रशासन ने बाल भिक्षावृत्ति को अभिशाप मानते हुए इससे पटना की सड़कों को मुक्त कराने का संकल्प ले लिया है।

Dec 27, 2025 - 11:13
Dec 27, 2025 - 11:14
 0  0
भीख मांगने वालों पर बड़ा एक्शन, बच्चों को बचाने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी...

आप जब भी बिहार की राजधानी पटना आते होंगे और रेड सिग्नल पर आपकी गाड़ी रुकती होगी तो आपका सामना भीख मांगने वाले बच्चों से जरुर होता होगा। यही नहीं कहीं कहीं खाने पीने के स्टॉलों पर अगर आप खाने के लिए रुकते हैं तो यहां पर हाथ पसार कर पैसे और खाना मांगने वाले बच्चे आपको परेशान कर देते होंगे। 

बिहार सरकार ने अब राजधानी पटना की सड़कों को इन भिक्षा मांगने वाले बच्चों से मुक्त कराने का संकल्प ले लिया है। बिहार सरकार और पटना जिला प्रशासन ने बाल भिक्षावृत्ति को अभिशाप मानते हुए इससे पटना की सड़कों को मुक्त कराने का संकल्प ले लिया है। 

शुक्रवार को पटना के डीएम डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश पर राजधानी में अभियान चलाया गया। जिला बाल संरक्षण ईकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन और मानव व्यापार निशेध ईकाई की संयुक्त टीम ने पटना में सात से ज्यादा स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों को सुरक्षित करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। 

पटना के डाकबंगला चौराहा, चिड़ियाघर, इस्कॉन मंदिर, एग्जीबिशन रोड, बुद्ध स्मृति पार्क, पंचमुखी हनुमान मंदिर, राजवंशी मंदिर आदि स्थानों पर अभियान चलाकर 20 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और सुरिक्षत आश्रय स्थलों पर पहुंचाया गया। इन बच्चों के साथ 04 महिलाआें को भी आश्रय गृह भेजा गया है। ये महिलाएं ही सात बच्चों से भीख मंगवाने का काम करवा रही थीं। 

पकड़े गए बच्चे बिहार के नालंदा से लेकर यूपी के सोनभद्र तक के रहने वाले हैं। इनको बिहटा स्थित बालिका आश्रय गृह में रखा गया है। यहां इनको रहने, खाने पीने, कपड़ा और दवा उपचारर की व्यवस्था के साथ ही कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। यह सारा काम बिहार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री भिक्षा निवारण योजना के तहत किया जा रहा है। 

वहीं सात बच्चों के साथ पकड़ी गई चार महिलाओं को पटना के शांति कुटीर में सुरक्षित खा गया है। जिन बच्चों को मुक्त कराया गया है, सभी 18 साल से कम के हैं। पटना डीएम डॉ त्यागराजन का कहना है कि हर 15 दिन पर यह अभियान चलाया जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0