नीतीश का तगड़ा एक्शन, मेरे सांसद को हटाओ लोकसभा से !

नीतीश कुमार ने बांका लोकसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी के सांसद गिरधारी यादव पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गिरधारी यादव जल्द ही लोकसभा से अयोग्य करार दिए जा सकते हैं।

Mar 25, 2026 - 13:07
 0  0
नीतीश का तगड़ा एक्शन, मेरे सांसद को हटाओ लोकसभा से !
फेसबुक से साभार

Girdhari Yadav News बिहार के सीएम और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी के भीतर अनुशासन को लेकर एक्शन मोड में हैं। सीएम नीतीश ने बांका से पार्टी सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता को खत्म करने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है। 

जनता दल यूनाइटेड ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर बांका के सांसद गिरधारी यादव की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की है। लोकसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता Dileshwar Kamat ने गिरधारी यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। 

दरअसल गिरधारी यादव ने विधानसभा चुनाव के दौर से पार्टी लाइन का उल्लंघन शुरू कर दिया था। उन्होंने SIR से जुड़े मुद्दे पर जेडीयू के आधिकारिक स्टैंड के खिलाफ बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो मतदाता सूची लोकसभा चुनाव में सही थी वो विधानसभा चुनाव में गलत कैसे हो गया ! क्या मेरा निर्वाचन गलत मतदाता सूची के आधार पर हुआ है ? 

हालांकि इन सबसे बड़ा जो मामला है वो बांका के जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य यादव का राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना है। चाणक्य यादव ने पिछला विधानसभा चुनाव राजद के टिकट पर बेलहर विधानसभा क्षेत्र से लड़ा और हार गए। जेडीयू का आरोप है कि सांसद गिरधारी यादव खुलेआम अपने बेटे का प्रचार कर रहे थें। 

वहीं इस मामले पर राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि जो बच्चे वयस्क हो जाते हैं तो चुनाव लड़ना और वोट देने का उनका फैसला खुद का होता है। कई परिवार ऐसे हैं जहां अलग अलग सदस्य अलग अलग पार्टियों को वोट देते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News