लालू और अशोक चौधरी की बेटी ने बतौर सांसद कोई काम ही नहीं किया ! सुधाकर ने सर्वाधिक विकास कार्य किया प्रस्तावित

लोकसभा चुनाव 2024 सम्पन्न हुए 02 साल होने को है। सभी सांसदों को क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए 02 बार 05-05 करोड़ रुपए का फंड मिल चुका है, लेकिन बिहार के कई सांसदों की रिपोर्ट कार्ड चौंकाने वाली है।

Jan 11, 2026 - 11:07
Jan 11, 2026 - 11:12
 0  0
लालू और अशोक चौधरी की बेटी ने बतौर सांसद कोई काम ही नहीं किया ! सुधाकर ने सर्वाधिक  विकास कार्य किया प्रस्तावित

बिहार के 06 लोकसभा सांसद ऐसे हैं जो अभी तक अपने 02 वर्ष के कार्यकाल का एक रुपया भी खर्च नहीं कर पाए हैं। इन सांसदों को नॉन परफॉर्मर सांसद की संज्ञा दी जा सकती है। 

इनमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती, जेडीयू सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और लोजपा सांसद शांभवी चौधरी, भाजपा सांसद डॉ संजय जायसवाल, सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी एवं नवादा के सांसद विवेक ठाकुर का नाम शामिल है। 

बता दें कि सभी सांसदों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए हर साल 05 करोड़ रुपए मिलते हैं। इस तरह से एक सांसद और उसके एक कार्यकाल के लिए 25 करोड़ रुपए मिलते हैं। इनमें से कुछ पैसे कटते भी हैं। इस तरह से प्रत्येक सांसद को अब तक 9.80 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए मिल चुके हैं। 

पाटलिपुत्र की राजद सांसद मीसा भारती, मुंगेर से जदयू सांसद ललन सिंह, सारण के बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूड़ी, पश्चिम चंपारण के बीजेपी सांसद संजय जायसवाल और समस्तीपुर से लोजपा रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी का नाम नॉन परफॉर्मर सांसदों की लिस्ट में शामिल है। 

ऊपर वर्णित सभी सांसदों ने अभी तक अपने वर्तमान कार्यकाल में एक रुपया भी खर्च नहीं किया है। ऊपर वर्णित सभी आंकड़े 06 जनवरी 2026 तक MPLADS पर नजर आए हैं।

अब बात करते हैं शानदार परफॉर्म करने वाले सांसदों की तो बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह का नाम विकास योजनाओं के लिए राशि रिकमेंड करने में सबसे अव्वल है। सुधाकर सिंह ने अभी तक 12 करोड़ 08 लाख रुपए के कार्य का रिकमेंडेशन दिया है। 

वहीं 09 करोड़ से ज्यादा की राशि के विकास कार्य के लिए प्रस्ताव देने वालों में अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, काराकाट से माले सांसद राजाराम सिंह, वैशाली से लोजपा आर की सांसद वीणा देवी, सीवान की सांसद  विजय लक्ष्मी देवी, जमुई के लोजपा आर सांसद अरुण भारती, आरा से माले सांसद सुदामा प्रसाद का नाम शामिल है। 

इस लिस्ट में सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार भारती, गया से हम सेक्यूलर के सांसद जीतन राम मांझी, सुपौल के जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत, औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा, बांका के जेडीयू सांसद गिरधारी यादव, जहानाबाद के आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव, खगड़िया के लोजपा आर सांसद राजेश वर्मा, झंझारपुर से जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल का नाम शामिल है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0