पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत...जानिए पूरा परिणाम
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक रहें। बिना किसी गठबंधन के कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने अध्यक्ष और महासचिव पद पर कब्ज़ा जमाया। जदयू और राजद के हाथ खाली रह गए।
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 के नतीजे शनिवार की देर रात आ गए। परिणाम ऐसे आएं कि जो किसी ने सोचा भी नहीं था। कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने सबको पछाड़ते हुए अध्यक्ष और महासचिव पद पर शानदार जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष का पद निर्दलीय के खाते में गया। संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष का पद भाजपा समर्थित छात्र संगठन ABVP को मिला। छात्र जदयू, छात्र राजद और वामपंथी छात्र संगठन आईसा के हाथ खाली रह गए।
NSUI की जीत इस मायने में ऐतिहासिक रही कि संभवतः पहली बार कांग्रेस का छात्र संगठन पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के दोनों सर्वाधिक महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष और महासचिव उसके खाते में गए। कई लोगों का कहना है कि 40 साल पहले भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार यहां से जीते थें।
मजेदार यह रहा कि महासचिव की सीट पर कांग्रेस और राजद के बीच ही कड़ी टक्कर रही। कांग्रेस ( NSUI) जीत गई और छात्र राजद दूसरे नंबर पर रहा।
Patna University Student Union Election 2026 बिना किसी गठबंधन के लड़े गए थें। राजद और कांग्रेस के छात्र संगठन आमने सामने थें तो वहीं जदयू और भाजपा/ RSS के छात्र संगठन भी एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थें। एक ज़माने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थें।
संपूर्ण चुनावी नतीजों की बात करें तो अध्यक्ष पद पर NSUI के शांतनु शेखर की जीत हुई। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय शिफत फैज़ कामयाब हुई। महासचिव पद पर NSUI की खुशी कुमारी जीत हासिल करने में सफल रहीं। संयुक्त सचिव अभिषेक और कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन बनें। दोनों ABVP के प्रत्याशी थें।
प्रत्याशियों को मिलें वोट :
अध्यक्ष पद
शांतनु शेखर NSUI 2896
प्रिंस कुमार JDU 1400
अनुष्का कुमारी ABVP 924
उपाध्यक्ष
शिफत फैज़ 1571
आयुष हर्ष 1503
महासचिव
खुशी कुमारी NSUI 2164
प्रत्यूष राज CRJD 1611
संयुक्त सचिव
अभिषेक कुमार ABVP 2143
मुनव्वर आज़म NSUI 1751
कोषाध्यक्ष
हर्षवर्धन ABVP 1519
अभिषेक 1429
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0