सीएम नीतीश का बक्सर को 269 करोड़ का तोहफ़ा, अब Made In Buxar....

Buxar News : बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में बक्सर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बक्सर में 227 योजनाओं का कार्य शुभारंभ किया। इस मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 1200 करोड़ के बॉटलिंग प्लांट की चर्चा करते हुए कहा कि अब Made in Buxar का दौर शुरू होने जा रहा है।

Mar 26, 2026 - 06:54
 0  0
सीएम नीतीश का बक्सर को 269 करोड़ का तोहफ़ा, अब Made In Buxar....

Nitish Kumar In Buxar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा जारी है। बुधवार को सीएम का काफिला बक्सर पहुंचा, जहां उन्होंने 227 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर 269 करोड़ रुपए व्यय होने का अनुमान है। इन योजनाओं में ग्रामीण क्षेत्रों में नाली, गली, सड़कें, सामुदायिक भवन, चेक डैम आदि बनाए जाएंगे। 

इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बक्सर आज राज्य में औद्योगिक निवेश का बड़ा केंद्र बन चुका है। 

डिप्टी सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर जिले के नावानगर इंडस्ट्रियल एरिया में SLMG Beverages प्राइवेट लिमिटेड ने ₹1200 करोड़ की लागत से अल्ट्रा मॉडर्न बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की गई है। 65 एकड़ क्षेत्र में स्थापित हुए इस प्लांट में बड़े ब्रांड्स के कोल्ड ड्रिंक का प्रोडक्शन होगा। 

हल्के फुल्के अंदाज में डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले हमारे लोग Made in USA पीते थें पर अब लोग Made in Buxar पियेंगे। उपस्थित लोग पीने के नाम पर मुस्कराने लगे, इस पर फिर सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं बात कोल्ड ड्रिंक्स की कर रहा हूं। 

वहीं भगवान वामन पर बड़ा बयान देकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बक्सर जिले के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। उन्होंने बताया कि बक्सर सेंट्रल जेल परिसर में भगवान वामन का मंदिर है। उनकी पूजा अर्चना के लिए जेल प्रशासन की अनुमति लेनी पड़ती है। भगवान वामन जल्द ही जेल से बाहर आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News