नीतीश कुमार की 16वीं यात्रा, समृद्धि यात्रा के जरिए होगा संवाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। 16 जनवरी से सीएम नीतीश की ' समृद्धि यात्रा ' शुरू हो रही है।

Jan 14, 2026 - 17:28
 0  0
नीतीश कुमार की 16वीं यात्रा, समृद्धि यात्रा के जरिए होगा संवाद

बिहार और देश की राजनीति में यात्राओं का बड़ा महत्व है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार यात्राएं करते रहते हैं। यात्रा के दौरान संवाद करते हैं। जिलों में योजनाओं की समीक्षा करते हैं। उनकी राजनीतिक कामयाबी के पीछे इन यात्राओं का बड़ा रोल माना जाता है। 

सीएम नीतीश कुमार की ये यात्राएं जनता से सीधे कनेक्ट होने का एक बड़ा माध्यम होता रहा है। ऐसे में 16 जनवरी से एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार यात्रा पर निकलने जा रहे हैं, जिसे समृद्धि यात्रा नाम दिया गया है। यह यात्रा पश्चिम चंपारण से प्रारंभ होगी। 

इस यात्रा के क्रम में सीएम नीतीश राज्य के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वो जनप्रतिनिधियों, आला अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात करेंगे। योजनाओं की समीक्षा करेंगे और भविष्य के विकास कार्यों की रूप रेखा भी तय करेंगे। 

वहीं नीतीश कुमार की इस 16वीं यात्रा के नामकरण के भी अपने खास मायने है। यह यात्रा बिहार की समृद्धि का प्रतीक होगा। नीतीश कुमार का यह कार्यकाल बिहार को समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए समर्पित है। यही वजह है कि नीतीश कुमार की इस यात्रा का नाम " समृद्धि यात्रा " दिया गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News