01 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार में बिजली बिल सिस्टम, कैसे करें बिजली बिल की बचत...
टाइम ऑफ डे टैरिफ को सरल भाषा में समझें तो यह एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें आप यह खुद से तय कर सकते हैं कि बिजली बिल में बचत कैसे करें। रात के समय लाइट और पंखा सामान्य उपयोग है लेकिन अगर आप एसी, गिजर या वॉशिंग मशीन आदि चलाना चाहते हैं तो इसके लिए दिन का समय ही उचित है। इससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
Bihar Electricity बिजली बिल से जुड़ा अनूठा नियम बिहार में लागू होने जा रहा है। 01 अप्रैल से बिहार में नया बिजली बिल सिस्टम हो जाएगा। इसे टाइम ऑफ डे टैरिफ कहा जाएगा। इस व्यवस्था के तहत दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलेगी।
इस नियम के लागू हो जाने के बाद अब बिजली की दर दिन में अलग और रात में अलग होगी। बिहार सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू हो जाने के बाद से राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को पैसा बचाने का अवसर मिल जाएगा। मतलब कि आप दिन में बिजली इस्तेमाल करें और शाम में कम करें। इससे आपका बिजली बिल कम हो जाएगा। सरकार का यह भी तर्क है कि इस सिस्टम से बिजली आपूर्ति पर दबाव कम हो जाएगा क्योंकि शाम के वक्त बिजली की मांग ज्यादा रहती है।
इस नई व्यवस्था के तहत रोज सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक का समय ऑफ पीक में आएगा। इस समय आपको बिजली लगभग 20 फीसदी सस्ती मिलेगी। अगर आप अपने जरुरी काम इस वक्त में कर लेंगे तो आपका बिजली बिल कम आएगा। संध्या 5 बजे से रात के 11 बजे तक की अवधि पीक मानी जाएगी। इस दौरान घरेलू उपभोक्ताओं को 10 फीसदी और कमर्शियल उपभोक्ताओं को 20 फीसदी ज्यादा बिल देना होगा। वहीं रात के 11 बजे से सुबह के 9 बजे तक बिजली की दर सामान्य रहेगी। इसके साथ ही बता दें कि 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली व्यवस्था लागू रहेगी।
इस टाइम ऑफ डे टैरिफ को सरल भाषा में समझें तो यह एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें आप यह खुद से तय कर सकते हैं कि बिजली बिल में बचत कैसे करें। रात के समय लाइट और पंखा सामान्य उपयोग है लेकिन अगर आप एसी, गिजर या वॉशिंग मशीन आदि चलाना चाहते हैं तो इसके लिए दिन का समय ही उचित है। इससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0